कोल: चंद मिनटों की बरसात ने खोली नगर निगम की पोल, खैर रोड पर हुआ जलभराव, स्थानीय लोग परेशान
Koil, Aligarh | Mar 1, 2025 शहर स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल है और स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत शहर में कई सौ करोड रुपए के काम अब तक कराये जा चुके हैं। नगर निगम भी शहर को जल भराव मुक्त बनाने के दावे करता है। चंद मिनट पड़ी बरसात ने नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है। शनिवार सुबह हुई बरसात से खैर रोड पर जल भराव हो गया है जिससे कि स्थानीय लोग परेशान है।