📍कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिलांतर्गत सांदीपनि, पीएमश्री, उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल की मॉनिटरिंग एवं कार्य योजना के निर्धारण हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएमश्री विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, सांदीपनि एवं मॉडल स्कूल में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, शैक्षणिक प्रगति, स्टॉफ व्यवस्था, वित्तीय रिपोर्ट एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में स्कूल षिक्षा विभाग द्वारा नामांकित सदस्य श्री संतोष लोहानी, जिला षिक्षा अधिकारी श्री अतुल चौधरी, डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह सहित विद्यालयो के प्राचार्य मौजूद रहें।
बैठक में जिले के सांदीपनि विद्यालयों, समस्त मॉडल विद्यालयों, उत्कृष्ट विद्यालयों तथा जिले में संचालित 15 पीएम श्री विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विद्यालयों में स्वीकृत एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुए निर्माण एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही विद्युत संबंधी कार्यों के स्वीकृत लेआउट, आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
शैक्षणिक गुणवत्ता की समीक्षा के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के परीक्षा परिणामों का विश्लेषण किया गया। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में सुधार, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक प्रयास तथा विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त प्रयोगशाला सामग्री एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा भी की गई।
बैठक में विद्यालयों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी संबंधित कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
#शहडोल
Shahdol, Madhya Pradesh | Nov 12, 2026