बंजरिया: बेतिया सांसद डॉ संजय जायसवाल ने बीजेपी के दीपू चौरसिया को प्रखंड स्तरीय सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया
बेतिया सांसद डॉ संजय जायसवाल ने बंजरिया मंडल के बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष दीपू चौरसिया को प्रखंड स्तरीय सांसद प्रतिनिधि बनाया है। इसको लेकर बीडीओ बंजरिया को पत्र लिख कर सूचित किया है। कि प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के बैठक में हिस्सा लेंगे साथ ही उसकी जानकारी सांसद व उनके प्रतिनिधि को देंगे। उतरी मंडल बंजरिया के दीपू चौरसिया को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।