लालगंज: हलिया के बरी व बसुहरा में मिशन शक्ति की टीम के प्रभारी ने चौपाल लगाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों से कराया अवगत
हलिया क्षेत्र बरी व बसुहरा गांव में शनिवार दोपहर बाद 3:30 बजे मिशन शक्ति टीम के प्रभारी रमाशंकर सिंह व कांस्टेबल राजेश मौर्य व ज्ञानी नरेश द्वारा चौपाल लगाकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 05 के द्वितीय चरण के तहत किया गया।