जयसिंहनगर: जयसिंहनगर थाना परिसर में "हम होंगे कामयाब" अभियान के तहत टीआई की उपस्थिति में शपथ कार्यक्रम किया गया आयोजित
जिले के जयसिंहनगर थाना परिसर में बुधवार की दोपहर 12 बजे लगभग टीआई एसपी चतुर्वेदी ने पुलिसकर्मियों को "हम होंगे कामयाब" अभियान के तहत बाल विवाह की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले में "हम होंगे कामयाब" अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है।