जयसिंहनगर: नगर के बस स्टैंड पर संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिले के जयसिंहनगर बस स्टैंड में शासकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे लगभग संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। जहां पर भारी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बता दें कि कार्यक्रम के पश्चात नगर में रैली निकाली गई। रैली बस स्टैंड से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कॉलेज में पहुंच कर सम्पन्न हुई।