नानपारा: पडरी तारा गांव के पास तालाब में उतराता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
मटेरा थाना क्षेत्र की पड़री तारा गांव के पास एक तालाब स्थित है। आज सुबह खेत गए लोगों को तालाब में एक व्यक्ति का शव उतरता हुआ दिखाई दिया। शव को उतरता हुआ देख लोगों में हड़कम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मटेरा पुलिस को दी। सूचना पर मटेरा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को तालाब से बाहर निकलवाया।