नानपारा: बाबागंज कुट्टी पर पूज्य गुरुदेव पंकज जी महाराज के सत्संग में जुटे भारत सहित नेपाल के हजारों भक्त
रूपईडीहा के बाबागंज कुट्टी पर सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश में बढ़ती हिंसा व अपराध पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुये पूज्य पंकज जी महराज ने कहा चरित्र मानव धर्म की सबसे बड़ी पूंजी है। लोगों का चरित्र उत्थान,शाकहारी व नशा मुक्त बनाना समय की मांग है। जिस शराब के पीने से आंखों से मां,बहन, बेटी की पहचान खत्म हो जाती है।