नानपारा: उर्रा बाजार में गांव के पीछे होकर गुजरी हाई टेंशन लाइन गिरने से दो मवेशियों की हुई मौत,आपूर्ति बाधित
मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा बाजार गांव के बीच से हाई टेंशन लाइन गुजरी है। इस लाइन से कई गांव की बिजली चलती है। हाई टेंशन लाइट का तार अचानक विद्यालय के सामने टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से 2 सांड की झुलस कर मौत हो गई। वहीं घटना की बात गांव की बिजली गुल हो गई है। बिजली न आने की वजह से ग्रामीण परेशान है। सुबह लाइन जुड़ने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकेगी।