कुलपहाड़: बेलाताल में 33 केवी केबल फॉल्ट के कारण 12 घंटे का ब्लैकआउट, 32 गांव प्रभावित— जिम्मेदार कौन
बेलाताल क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 33 केवी लाइन में अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट (ब्लास्ट/बर्न) होने से करीब 12 घंटे तक आपूर्ति ठप रही, जिससे 32 गांव अंधेरे में डूबे रहे। प्रभावित गांवों में लमोरा, जैतपुर, कुटरा, अकौना सहित नमामि गंगे परियोजना क्षेत्र शामिल हैं।लगातार बिजली कटौती से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।