ऊन: शामली के लव्वादाउदपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने जहर देने का लगाया आरोप
शनिवार की सुबह शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर में ममता नाम की एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। ममता की लव्वा दाउदपुर निवासी लोकेंद्र से करीब 4 साल पहले शादी हुई थी। पिता रामकुमार का आरोप है कि शादी के बाद से बुलेट बाइक की मांग को लेकर बेटी को प्रताडित किया जा रहा था। उन्होंने बेटी को जहर देकर हत्या की आशंका जताई है।