देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार शाम 4 बजे हाथीबड़कला, देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो।