देहरादून: विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची मसूरी, मोदी सरकार की योजनाओं की लोगों को दी गई जानकारी
बुधवार दोपहर 3.30 बजे देहरादून की मसूरी विधानसभा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वही इस अवसर पर सिल्वर्टन पार्किंग मसूरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।