देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टर्नर रोड स्थित आवास में कतर से वापस लौटे सौरभ वशिष्ट से कि मुलाक़ात
बुधवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कतर से सकुशल देहरादून वापस लौटे नौ सेना के पूर्व अधिकारी सौरभ वशिष्ट के टर्नर रोड, देहरादून स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सौरभ वशिष्ट को सम्मानित कर शुभकामनायें दी।