देहरादून: महेंद्र भट्ट ने विधानसभा देहरादून स्थित चुनाव अधिकारी कार्यालय में किया नामांकन, राज्यसभा प्रत्याशी के लिए किया नामांकन
गुरुवार सुबह 11:00बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधानसभा देहरादून स्थित चुनाव अधिकारी कार्यालय में राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत तमाम कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट 2 अप्रैल को खाली हो रही है ।