देहरादून: राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारने को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करण ने कहा- संख्या बल के आधार पर होता है चुनाव
उत्तराखंड में राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतारेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं पर चलने वाली पार्टी है। विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के पास 19 विधायक हैं इसे देखते हुए पार्टी हाई कमान ने उत्तराखंड में प्रत्याशी नहीं उतारा है।