देहरादून: कांग्रेस ने पथरी बाग चौक के पास सभा का किया आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की शिरकत
बुधवार दोपहर 2:30 बजे कांग्रेस ने पथरी बाग चौक, धर्मपुर, देहरादून के पास एक सभा का आयोजन किया, इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्य अतिथि शिरकत की । हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा की इस सरकार के पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है। इनके पास भविष्य के लिए कोई दूर दृष्टि भी नहीं है ।