आंवला: आंवला नगर में कई कावड़ियों के जत्थे कछला जल भरने हुए रवाना
Aonla, Bareilly | Jul 31, 2024 आंवला नगर में सरकारी अस्पताल समीप, मोहल्ला अनुपुरा, कच्चा कटरा सहित कई कावड़ियों के जत्थे कछला जल भरने रवाना हुए। ये जत्थे वापस होकर गौरीशंकर गुलड़िया, पुरैना शिव मंदिर आदि शिवालयों पर जलाभिषेक करेंगे।इस अवसर पर नगर पालिका द्वारा कैंप लगाकर आंवला के पुरैना स्टैंड पर कावड़ यात्रा का आंवला चेयरमैन सय्यद आबिद अली ने फूल बरसाकर विदा किया।