*अपर कलेक्टर ने विशेष शिविर में सुनी समस्याएं*
---------
कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार रूंज एवं मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत प्रभावित परिवारों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बनहरीकला के टपरियन बस्ती में निरंतर विशेष शिविर लगाया गया। यहां मौके पर ही ग्रामीणजनों के दस्तावेज तैयार किए गए और शेष मुआवजा राशि वितरण एवं बेहतर पुनर्वास के संबंध में जानकारी से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर गत बुधवार के शिविर में अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे भी उपस्थित रहे और विभागीय अधिकारियों के साथ विस्थापित परिवारों की समस्याएं सुनीं।
Panna, Panna | Nov 5, 2026