निमाड़ के विकास को मिलेगी सुपर एक्सप्रेस गति! एनएच-347बी हाईवे परियोजना को मिली केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने जताया आभार 🛣️🚨 विकास
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 4,415 करोड़ रुपये की लागत से जुलवानिया-खंडवा-बैतूल (NH-347B) राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है। इसके तहत देशगांव से जुलवानिया तक 108 किलोमीटर से अधिक के मार्ग को 2-लेन से 4-लेन किया जाएगा, जिससे बड़वानी और खरगोन सहित पूरे अंचल का व्यापार व परिवहन सुगम होगा। 🧐📸
इस सौगात पर सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल ने पीएम मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। साथ ही सांसद के रूप में जनसेवा के 7 वर्ष गौरवपूर्ण ढंग से पूरे होने पर उन्होंने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #Khargone #NationalHighway #NimarDevelopment