गोपालगंज: खजुहटी गांव में भूमि विवाद में एक ही परिवार के छह सदस्यों पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहटी गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने लाठी डंडे व चाकू से हमला कर एक पक्ष के आठ लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी लोगों को रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।