बैराड़: बैराड पुलिस ने एक दिन में 180 लीटर कच्ची शराब जब्त की, 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अबैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सुरेश शर्मा व पुलिस टीम ने 01अक्टूबर 2026 को एक ही दिन में दो बड़ी रेड डालकर ताबड़ तोड़ कार्रवाई की। दो अलग-अलग स्थान पर की गई छापेमारी में पुलिस ने कुल 180 लीटर कच्ची शराब जप्त की जिसकी जानकारी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने गुरुवार शाम 5 बजे दी है।