नीम चक बथानी: पुलिस ने 26 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरमूचक गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को 26 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि धरमूचक गांव में शराब बेचने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान राजकुमार केवट को 26 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया