परैया: नक्सली हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों के शहादत दिवस का परैया थाना परिसर के शहीद स्मारक पर हुआ आयोजन
Paraiya, Gaya | Jul 3, 2026 परैया थाना परिसर में शुक्रवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों व रसोइया का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में SHO सुनीता कुमारी के अलावा पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षा बल व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी जवानों ने घटना में शहीद SI सुरेश पासवान, ASI सीताराम सिंह व रसोइया अर्जुन पासवान के शहादत स्मारक पर फूल माला चढाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।