कोंडागांव: प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी
कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 4 प्रकरणों में वारिसों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है।जिसके अनुसार ग्राम उड़िदगांव निवासी गागरी,ग्राम तोरण्डी निवासी नीमा मानिकपुरी,ग्राम मालाकोट निवासी उमेश मरकाम,ग्राम बड़ेघोड़सोड़ा निवासी सुरज यादव की मौत पर आर्थिक सहायता राशि जारी हुई