दरभा: कांकेर सांसद भोजराज नाग ने तीरथगढ़ जलप्रपात की खूबसूरती का किया अवलोकन
Darbha, Bastar | Oct 4, 2025 शनिवार सुबह 10 बजे कांकेर सांसद भोजराज नाग अपने समर्थकों के साथ दरभा विकासखंड के तीरथगढ़ पहुंचे । जहां स्थानीय रेस्ट हाउस में बीजेपी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद सांसद भोजराज नाग अपने समर्थकों के साथ तीरथगढ़ जलप्रपात की खूबसूरती देखी और उसकी जमकर प्रशंसा की ।