जेपीएससी-जेएसएससी धांधली मामले में कोडरमा से दो गिरफ्तार
कोडरमा। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर सीआईडी की कार्रवाई का तार कोडरमा से जुड़ गया है। बीती रात सीआईडी की दो टीमों ने अलग-अलग छापेमारी कर डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब निवासी राजेश यादव, पिता जगदीश यादव और कोडरमा थाना क्षेत्र के पूरनानगर निवासी संदीप कुमार, पिता अवधेश सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों को सीआईडी टीम अपने साथ रांची ले गई। बताया जा रहा है कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में दोनों के नाम सामने आए थे। आरोप है कि जेएसएससी परीक्षा में सेटिंग कराने के नाम पर दोनों मध्यस्थ की भूमिका निभाते थे। राजेश यादव यूट्यूब चैनल चलाता है, जबकि संदीप कुमार ट्रस्ट संचालित करता है। दोनों के दोस्त होने की भी जानकारी सामने आई है।
Koderma, Kodarma | Sep 12, 2026