हज़ारीबाग: मिशन एडमिशन, संत कोलंबा कॉलेज में 3460 सीट पर नामांकन शुरू
संत कोलंबा कॉलेज में सत्र 2024- 28 के लिए स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।इस सत्र के लिए 19 विषयों में कुल 3460 सीट पर नामांकन चांसलर पोर्टल से होगा। इसके लिए चांसलर पिरताल से आवेदन शुरू हो गया है। नामांकन लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून तक है। संत कोलंबा कॉलेज की स्थापना वर्ष 1899 ई में हुई थी।