हज़ारीबाग: मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ बैठक
लोकसभा चुनाव को लेकर 4 जून को आयोजित होने वाली मतगणना की व्यवस्थाओं के संबंध में अभ्यार्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में बुधवार को सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त ने अभ्यार्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं को मतगणना संबंधित चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल की जानकारी दी