हज़ारीबाग: फ्रांस में 'भारत गौरव सम्मान' से सम्मानित होंगे आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे
साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और कौशल विकास के क्षेत्र में पांच दशकों से सक्रिय आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलाधिपति संतोष चौबे को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय 'भारत गौरव सम्मान-2024' से अलंकृत किया जाएगा। श्री चौबे को यह सम्मान लक्जमबर्ग पैलेस, फ्रांस सीनेट, पेरिस में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में आगामी 5 जून को प्रदान किया जाएगा।