पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन मोड़ दारू ठीका के पास झाड़ी से बुधवार को 10:00 बजे दिन में पथरगामा पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में बाइक बरामद कर थाना ले आई। दारू ठीका के पास इस तरह से पेड़ के ऊपर झाड़ी में बाइक को देख ग्रामीण एवं राहगीर आश्चर्य चकित रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि हो सकता है बाइक चोर सुरक्षित स्थान देखकर बाइक यहां फेंक कर चला गया होगा।