बेगूसराय: छौड़ाही थाना पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
छौड़ाही थाना की पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस से अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर छौड़ाही थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.