मांगरौल: उपखंड मांगरोल के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा
Mangrol, Baran | May 9, 2025 10 मई को उपखंड मांगरोल के न्यायालय परिसर मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मांगरोल कस्बे सहित उपखंड अधीन ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता अपने पुराने बकाया बिलो का अधिकतम छूट के साथ निस्तारण करवा सकेंगे। सहायक अभियंता ने आमजन से छूट योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर कर्ज मुक्त होने की विशेष अपील की है।