मांगरौल: मांगरोल पुलिस ने हत्या के प्रकरण में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mangrol, Baran | May 6, 2025 मांगरोल पुलिस ने हत्या प्रकरण में पांच आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने मंगलवार शाम 6:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि फरियादी कमलेश कुमार पुत्र जगन्नाथ जाति गुर्जर उम्र 39 वर्ष निवासी रुंडी जिला बारा ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। घटना 3 मई की है।