मांगरौल: बाडोली शरीफ में तीन दिवसीय उर्स का समापन, जायरीनों ने कव्वाली का उठाया लुत्फ़
Mangrol, Baran | May 9, 2025 ग्राम बाडोली शरीफ में स्थित दरगाह हजरत लाल शाह वली रहमतुल्लाह अलैहि का तीन दिवसीय हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक 28 वां उर्स का समापन 9 मई शुक्रवार को सुबह नमाज फजर देग तकसीम व कुल की रस्म के साथ समापन हो गया है। बड़ी संख्या में दूरदराज से आए जायरीन ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर देश की सलामती की दुआ मांगी।