फरीदाबाद: सेक्टर-12 में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं की चुनावी बैठक, मेयर व पार्षद प्रत्याशी रहे मौजूद
फरीदाबाद के सेक्टर 12 में मंगलवार शाम 5 बजे नगर निगम के मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान व वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मीटिंग की, कांग्रेस की मीटिंग में प्रत्याशियों को चुनाव संबंधित दिशा- निर्देश दिए गये. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदय भान ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और कांग्रेस की जीत का दावा किया