फरीदाबाद: फरीदाबाद में बेटे ने पिता को जिंदा जलाया, पैसे चोरी को लेकर था विवाद, डांट से नाराज किशोर ने कमरे में किया बंद
के नवीन नगर में एक बाप-बेटे के बीच हुए विवाद ने भयानक रूप ले लिया। 14 वर्षीय किशोर ने अपने पिता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय आलम अंसारी के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।