फतुहा: गंगा में जल स्तर बढ़ने से सम्मसपुर शमशान घाट पर दाह संस्कार में परेशानी
Fatwah, Patna | Aug 6, 2025 फतुहा में गंगा का जल स्तर बढ़ने से सम्मसपुर स्थित शमशान घाट पर दाह संस्कार करने में परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्मशान घाट की दुकान व शमशान घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क के किनारे ही बहुत कम जगह में शवों को जलाया जा रहा है। पटना,नालंदा,जहानाबाद,गया से प्रतिदिन आने वाले लगभग 100 शवों को जलाने के लिए वारी का इंतजार करना पड़ रहा है।