फतुहा: मौजीपुर गंगा घाट पर नहाने के दौरान एक किशोरी डूबी एसडीआरएफ की टीम कर रही है तलाश।
Fatwah, Patna | Aug 5, 2025 मौजीपुर गंगा घाट पर नहाने के दौरान एक किशोरी डूब गई है। किशोरी की पहचान मौजीपुर गांव निवासी राजेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गांव की अन्य महिलाओं के साथ गंगा घाट पर स्नान कर रही थी इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चली गई और गंगा में समा गई है। एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटा है।