फतुहा: सिरपतपुर गांव के पास धोवा नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत
Fatwah, Patna | Aug 6, 2025 फतुहा थाना के सिरपतपुर गांव के पास स्नान करने के क्रम में एक 15 वर्षीय किशोर धोवा नदी में डूब गया है। मौके पर पहुंची फतुहा पुलिस की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर से शव को बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान सिरपतपुर गांव निवासी अमरजीत पासवान के पुत्र सुधांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है।