फतुहा: जेठुली रेडियो स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत
Fatwah, Patna | Aug 5, 2025 जेठुली रेडियो स्टेशन के पास अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्टेशन परिसर ले आई है। मृतक के पास कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान किया जा सकता है। रेल पुलिस सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।