फतुहा: किसमिरिया गांव के पास गहरी खाई में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत
Fatwah, Patna | Aug 6, 2025 फतुहा थाना क्षेत्र के किसमीरिया गांव के पास खाई में स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान शाहजहांपुर थाना के सिगरियावां में गांव निवासी राम बाहरण राय के 20 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुआ है। डूबने के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने गोलू कुमार को पानी से बाहर निकाल कर मसाढी पीएचसी ले गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।