फतुहा: मकसूदपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रास्ते की समस्या, छात्राएं परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Fatwah, Patna | Aug 5, 2025 मकसूदपुर गांव के पास स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आने जाने का रास्ता नहीं है। इस छात्रावास में रहने वाली छठा, सातवां और आठवां की कुल 72 छात्राओं को काफी मुश्किल होता है। विद्यालय के चारों ओर निजी जमीन है इसलिए पानी,पाको,कीचड़ और नाला के गन्दी पानी वाले रास्ते से छात्रों को विद्यालय जाना पड़ता है। इस छात्रावास की स्थापना 2011 में कि गयी है।