गोरखपुर: शाहपुर पुलिस ने बेटे का अपहरण कर पिता से फिरौती मांगने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पिता ने 17 जनवरी को शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों द्वारा चार पहिया वाहन से उनके लड़के का अपहरण करके फिरौती मांगा जा रहा है।घटना की गंभीरता को देखते हुए,तत्काल मुकदमा दर्ज किया।और घटना में शामिल 04 अभियुक्तो को महज 24 घण्टे में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।इस घटना में शामिल वांछित अभियुक्त रमेश निषाद को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है