पन्ना: पन्ना में स्वास्थ्य तंत्र वेंटिलेटर पर, 3 माह में 156 मासूमों की मौत; 91 नवजात 28 दिन में मरे
Panna, Panna | Aug 20, 2026 पन्ना जिले से आई रिपोर्ट ने स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी है। बीते तीन महीनों में 156 बच्चों की जान चली गई, जिनमें 91 नवजात शामिल हैं। अकेले पन्ना ब्लॉक में 81 मौतें दर्ज हुईं और 94 बच्चों ने अस्पताल के भीतर दम तोड़ा। यह खौफनाक आंकड़ा पन्ना के बदहाल स्वास्थ्य सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।