जौरा: विद्युत शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
Joura, Morena | Aug 22, 2026 विद्युत शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण जौरा। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए जा रहे शिविरों के क्रम में 22 अगस्त को नगर पालिका के टाउन हॉल में विद्युत समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दर्जनभर से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें तीन आवेदन नवीन विद्युत कनेक्शन से संबंधित थे।