रायडीह: जरजट्टा के मांदर को मिला GI टैग, चार पीढ़ियों की मेहनत को मिली राष्ट्रीय पहचान
Raidih, Gumla | Oct 1, 2026 सम्मान समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कारीगरों को किया सम्मानित, बोले—देश-दुनिया में मांदर की थाप के साथ गूंजेगा जरजट्टा का नाम।गुमला के रायडीह प्रखंड स्थित जरजट्टा गांव के पारंपरिक मांदर को अब भौगोलिक संकेतक यानी GI टैग मिल गया है। चार पीढ़ियों से मांदर निर्माण की पारंपरिक कला को जीवित रखने वाले कारीगरों की मेहनत को मिली इस पहचान से पूरे गांव में खुशी