चौसा: खिलाफतपुर में नंगे तार की चपेट में आने से दो मासूमों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Chausa, Buxar | Jun 2, 2026 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खिलाफतपुर गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। रेलवे लाइन के पास खेत में निजी बोरिंग के नंगे तार से टकराकर दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक 10 वर्षीय रोहित कुमार,, पुत्र रामाशंकर मुसहर और 12 वर्षीय सुभाष कुमार पुत्र दिमागी मुसहर हैं। बताया गया कि दोनों बच्चे रेलवे किनारे डंप कोयले की तरफ जा रहे थे।