जलालाबाद: विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने गांव हरिहरपुर में 700 मीटर लंबी सड़क का किया शिलान्यास
शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड मिर्जापुर के नौरंग सिंह इंटर कॉलेज से हरिहरपुर गांव तक की सड़क का शिलान्यास विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने किया. सड़क की लंबाई 700 मीटर है जिसकी कुल लागत 52 लाख बताई गई. विधायक हरिप्रकाश ने किस अवसर पर कहा कि जब से वह विधायक बने हैं तब से उन्होंने क्षेत्र में सबसे अधिक सड़क बनवाई हैं और सात बड़े पुल बनवाए है।