जलालाबाद: गांव रौली बौरी में खेत से जबरन पानी के निकास के लिए नाली बनाए जाने का आरोप, पीड़ितों ने एसडीएम से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के गांव रौली बौरी के पीड़ितों ने उप जिलाधिकारी जलालाबाद को प्रार्थना पत्र देकर बताया प्रार्थीगणों की गाटा सं० 157 हैं।उसी के लगे गाटा सं० 176 सड़क है। जिसके लगे लगे पुरानी नाली बनी हुई थी। जिसका कुछ भाग टूट गया है तथा गांव तमाम लोग प्रधान पर दबाव डालकर नाली को प्रार्थी की गाटा सं० 157 की ओर मुड़वा कर प्रार्थी के खेत से निकलवाना चाहते हैं.